national
साहिबगंज में गंगा का जलस्तर घटा, निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में संकट बरकरार
INT News14 September 2026 at 12:55 pm

साहिबगंज, 14 सितंबर। झारखंड के साहिबगंज जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ की स्थिति में पिछले 24 घंटों के दौरान आंशिक सुधार हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी के जलस्तर में रविवार शाम करीब चार सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, गंगा अब भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है और निचले तथा दियारा क्षेत्रों में जलजमाव के कारण हजारों लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं।