national · दिल्ली
पीएम मोदी-पुतिन-जिनपिंग से लेकर पेजेश्कियन तक, कैमरे में कैद हुए ब्रिक्स समिट के कई यादगार पल
INT News14 September 2026 at 01:01 pm

नई दिल्ली, 14 सितंबर। भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस सम्मेलन का प्रमुख विषय 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता' रहा। इस सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री ने सभी सदस्य देशों के नेताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की आधिकारिक बैठक के इतर एक-दूसरे से नेताओं की मुलाकात के कई ऐसे पल भी कैमरे में कैद हुए जो बहुत ही आकर्षक रहे।