Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दबदबा:तीन मेडल जीते, गांव में पहुंचने पर स्वागत हुआ

INT News14 September 2026 at 12:57 pm

कैथल के गांव कवारतन के 3 युवाओं ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तीन मेडल जीते। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से दिल्ली में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने गांव का नाम रोशन किया। ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत जैसे ही खिलाड़ी गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों को ट्रैक्टरों पर बैठाकर गांव में विजय यात्रा कराई गई। ग्रामीणों और परिजनों ने खिलाड़ियों को फूलमालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर बधाई दी। खिलाड़ियों के कोच राजेंद्र सिंह ने पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता। वहीं गांव के युवा एकमजीत और केशव ने सिल्वर मेडल हासिल किए। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 6 वर्षों से गांव में जिम चला रहे हैं। यहां करीब 100 बच्चे रोजाना अभ्यास करते हैं। उनका प्रयास है कि गांव के युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए। इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में भाग लेना लक्ष्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता है। इसमें 20 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दिल्ली की प्रतियोगिता में मिली सफलता के बाद अब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं।