Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

शहीद दिवस के नाम पर राजनीति बंद करो: इंद्रनील खान का ममता-कांग्रेस पर तंज

INT News20 July 2026 at 11:35 pm

कोलकाता, 20 जुलाई। पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई को मनाया जाने वाला शहीद दिवस से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री डॉ. इंद्रनील खान ने 1993 की घटना की फाइलें दोबारा खोलने, शहीद दिवस के आयोजन, कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस की राजनीति और पार्टी नेताओं के बयानों पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तत्कालीन राज्य सरकार ने 1993 की घटना की निष्पक्ष जांच कराने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाया।