Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

PM Modi के सामने गूंजे Hanuman Ansh के गाने, टीम ने लाइव गाया ‘पार्वती’ और ‘सियाराम’

INT News26 September 2026 at 02:31 pm

Hanuman Ansh: दिल्ली की एक शाम उस वक्त बेहद खास बन गई, जब मंच पर भक्ति संगीत के सुर गूंजे और सामने दर्शकों की कतार में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे. मौका था दिल्ली में आयोजित 'भजन क्लबिंग' नाम के एक अनोखे म्यूजिक इवेंट का, जहां आज के नए दौर के बीट्स और भक्ति रस का मेल कराया गया था. इसी मंच पर फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम पहुंची और उन्होंने पीएम मोदी के सामने अपने गानों की ऐसी लाइव प्रस्तुति दी कि हर कोई बस सुनता ही रह गया.

स्टेज पर गूंजे फिल्म के सबसे चर्चित गीत

इवेंट में सबसे पहले सिंगर साधु एस. तिवारी ने माइक थामा और फिल्म का सबसे चर्चित ट्रैक 'पार्वती' लाइव गाना शुरू किया. साधु की आवाज में इस भजन को सुनकर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं. इसके फौरन बाद फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी खुद स्टेज पर आए. विशाल ने अपनी ही आवाज, संगीत और बोल से सजा भजन 'हृदय में जिनके सियाराम' गाया. पीएम मोदी की मौजूदगी में दोनों कलाकारों की इस सादगी भरी प्रस्तुति ने पूरे हॉल को भक्ति के रंग में रंग दिया.

इंटरनेट पर करोड़ों लोग सुन चुके हैं 'पार्वती' गाना

' हनुमान अंश ' के गाने सिर्फ इस इवेंट में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लंबे समय से लोगों की जुबान पर हैं. खास तौर पर 'पार्वती' गाना, जिसे बुंदेली लोक संगीत के टच के साथ बनाया गया है, यूट्यूब पर 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज्यादा बार सुना जा चुका है. यह गाना भारत में यूट्यूब के वीकली चार्ट पर नंबर 1 और ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में नंबर 2 तक पहुंच गया था. इंस्टाग्राम पर भी इस गाने पर 7 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh की बंपर सफलता से खुश हुए गृह मंत्री अमित शाह, टीम से मिलकर बोले- ऐसी कहानियां बनती रहनी चाहिए