sports
सारा गुरपाल को DM करते हैं क्रिकेटर्स? सहवाग ने लाइव शो में पढ़े मैसेज, Video Viral

Sara Gurpal Cricketers DM: अमेजन प्राइम वीडियो और MX Player पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हो गया है. इस बार शो को होस्ट पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं. प्रीमियर के साथ ही शो के कई वीडियो और क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इनमें सारा गुरपाल और वीरेंद्र सहवाग की बातचीत वाली एक क्लिप खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रही है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: VIDEO: क्यों विराट को गले लगाकर रो पड़े थे रोहित? अपने शो में किया खुलासा
सारा गुरपाल ने क्रिकेटर्स के मैसेज का किया जिक्र
प्रीमियर एपिसोड में सारा गुरपाल से वीरेंद्र सहवाग क्रिकेटर्स को लेकर सवाल करते नजर आए. सहवाग ने उनसे पूछा कि क्या कई क्रिकेटर्स उन्हें डायरेक्ट मैसेज यानी DM करते हैं.
सारा ने जवाब में कहा कि
हां, उन्हें काफी क्रिकेटर्स मैसेज करते हैं.
इसके बाद सहवाग ने मजाकिया अंदाज में उनका फोन देखने की बात कही. सारा ने अपने फोन पर चैट दिखाने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच की बातचीत और भी मजेदार हो गई.
चैट देखकर सहवाग ने मारा मजेदार तंज
वायरल हो रही क्लिप में सारा के फोन की चैट देखने के बाद सहवाग एक क्रिकेटर का जिक्र करते हुए मजाक करते नजर आते हैं. उन्होंने कहा,
“अच्छा... इसने भी किया है, तभी रन नहीं बन रहे.” उन्होंने आगे कहा कि इसमें “लेफ्टी भी है, राइटी भी है और कीपर भी है.”
सहवाग के इस क्रिकेट वाले अंदाज पर वहां मौजूद माहौल हल्का-फुल्का हो गया. यह क्लिप फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
ये भी पढ़ें: कोहली का इशारा, गिल का जवाब... इंटरनेट पर क्यों बवाल काट रहा ये वीडियो?
'राइज एंड फॉल 2' में हिस्सा लेने वाले 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
शो में अलग-अलग फील्ड से जुड़े चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इनमें गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेत तोमर, कायरा अनु, इरिना रुड़ाकोवा, अनीश भगत, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं.
क्या है Rise and Fall 2 का फॉर्मेट?
शो में कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ की भूमिका में बांटा जाता है. रूलर्स को पेंटहाउस में रहने और गेम से जुड़े फैसलों में ज्यादा ताकत मिलती है, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर अलग-अलग टास्क के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिलता है.
प्रीमियर एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच इसी पावर गेम की शुरुआत देखने को मिली. पहले गेम के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और कुछ को वर्कर्स की भूमिका मिली. सारा गुरपाल भी शुरुआती गेम के बाद वर्कर्स की भूमिका में नजर आईं.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज में यूपी-पंजाब का दबदबा, जानें टीम इंडिया में किस राज्य के कितने खिलाड़ी?
कितने बजे देख सकेंगे यह शो
‘Rise and Fall Season 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर को हुआ है और नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जा रहे हैं. शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं, जो पहली बार इस रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं. इससे पहले शो के पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था.