Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

राइज एंड फॉल 2 में पहले ही दिन पलटा पूरा खेल, किसी को मिले 4 लाख तो कोई पहुंचा सीधे बेसमेंट

INT News26 September 2026 at 11:28 pm

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की शुरुआत होते ही घर में पैसे, ताकत और रणनीति का खेल शुरू हो गया है. पहले ही एपिसोड में 15 कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें किसी के हाथ पेंटहाउस की चाबी लगी तो किसी को सीधे बेसमेंट का रास्ता दिखा दिया गया. शुरुआत में ही साफ हो गया कि इस खेल में सिर्फ लोकप्रियता नहीं, बल्कि पैसा और सही रणनीति भी बेहद जरूरी होने वाली है.

पहले ही दिन पैसों ने बदल दिया पूरा खेल

शो की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग रकम दी गई. किसी के हिस्से में 4 लाख रुपये आए तो किसी को 3.5 लाख रुपये मिले, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स के पास इससे काफी कम रकम थी. इसी पैसे के आधार पर उन्हें अपनी जगह और ताकत तय करने का मौका मिला. खेल के दौरान दो कंटेस्टेंट्स अपनी रकम मिलाकर किसी तीसरे कंटेस्टेंट को चुनौती दे सकते थे. यही ट्विस्ट पहले दिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. जिसके पास पैसा और मजबूत रणनीति थी, उसके लिए पेंटहाउस तक पहुंचने का रास्ता आसान हुआ, जबकि कमजोर पड़ने वालों को बेसमेंट में जाना पड़ा.

View on Instagram

इन 10 कंटेस्टेंट्स ने हासिल की शासक की गद्दी

पहले टास्क के बाद 10 कंटेस्टेंट्स शासक बनने में कामयाब रहे. मनीष कश्यप, तेज प्रताप यादव, करण पटेल, शिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, काजल राघवानी और इरिना रुडाकोवा ने पेंटहाउस में अपनी जगह बना ली. शासक बनने के साथ इन कंटेस्टेंट्स को ज्यादा सुविधाएं और घर के खेल में खास ताकत भी मिली है. यानी शुरुआत से ही इनके हाथ में गेम को प्रभावित करने का मौका आ गया है.

इन 5 कंटेस्टेंट्स को मिला मजदूर का टैग

दूसरी तरफ निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, अनीश भगत और सारा गुरपाल को मजदूरों की श्रेणी में रखा गया. इन सभी को पेंटहाउस की जगह बेसमेंट में रहना होगा. बेसमेंट में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को कम सुविधाओं के साथ खेल आगे बढ़ाना होगा. ऐसे में इनके लिए सिर्फ घर में टिके रहना ही चुनौती नहीं होगी, बल्कि शासकों के बीच अपनी जगह बनाना भी आसान नहीं रहने वाला.

View on Instagram

पहले दिन ही दिखने लगी ताकत की लड़ाई

'राइज एंड फॉल 2' की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदलते नजर आए. एक तरफ शासकों के पास ज्यादा पैसा, सुविधाएं और ताकत है, तो दूसरी तरफ मजदूरों के पास गेम पलटने का मौका है. अब आने वाले एपिसोड में असली दिलचस्पी इस बात को लेकर होगी कि पेंटहाउस में बैठे शासक अपनी सत्ता कितने दिन बचा पाते हैं और बेसमेंट में पहुंचे मजदूर किस रणनीति के साथ गेम में वापसी करते हैं.

ये भी पढ़ें: "मेरा बाप होता तो देख लेता...", रीति तिवारी के घटिया कमेंट पर भड़के भाईजान, डॉली बिंद्रा से कर डाली तुलना