Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ग्वालियर में रायरू डिस्टलरी के कर्मचारी की मौत:ड्यूटी के दौरान अचानक फर्श पर गिरे; अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

INT News27 September 2026 at 12:03 am

ग्वालियर के तिघरा के कुलैथ गांव निवासी रामबाबू गौड़ (51) की शनिवार शाम रायरू डिस्टलरी में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। काम करते समय वे अचानक फर्श पर गिर पड़े। साथी कर्मचारी जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। शुरुआती तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) मानी जा रही है। बेटे ने कहा- फोन आने पर पहुंचा तो फर्श पर पड़ा था शव मृतक के बेटे चंद्रपाल गौड़ ने बताया कि पिता के सहकर्मी धर्मेन्द्र चौहान ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही जब वे डिस्टलरी पहुंचे, तो पिता का शव फर्श पर ही पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह घटना की सूचना पर पहुंची पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत के असल कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।