national · झारखंड
झारखंडः एसआईआर को लेकर 14 जुलाई को सभी बूथों पर लगेगी 'चुनाव पाठशाला'
INT News10 July 2026 at 05:10 pm

रांची, 10 जुलाई। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 14 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 'चुनाव पाठशाला' आयोजित की जाएगी। इसमें बीएलओ मतदाता सूची के एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और एक से अधिक स्थान पर वोटर लिस्ट में नामांकित) मतदाताओं की सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे, ताकि मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सहभागी बन सके।