Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मुख्य अभियंता ने पेयजल योजना का किया निरीक्षण

INT News8 August 2026 at 05:57 am

सीहोर| मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला, परियोजना प्रबंधक सुबोध जैन ने नगर परिषद जावर की निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने दूधी नदी पर निर्माणाधीन इंटेक वेल का अवलोकन किया। जल संसाधन विभाग के डैम के नाला क्लोजिंग कार्य की प्रगति देखी। लेबर कैंप का निरीक्षण किया। श्रमिकों से चर्चा की। उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। संविदाकार को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, रेलिंग, पेंटिंग सहित शेष काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। नगर परिषद जावर में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। योजना के तहत बन रहे 250 किलोमीटर क्षमता के उच्च जलाशय को भी देखा।