Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हेड बॉय अनुष्ठान पचौरी और हेड गर्ल दिया अरोरा निर्वाचित

INT News8 August 2026 at 06:35 am

रहली | पटनाबुज़ुर्ग स्थित क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल में नव-निर्वाचित छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जान्सी ने हेड बॉय अनुष्ठान पचौरी एवं हेड गर्ल दिया अरोरा समेत सभी नव-निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को अपने पद के प्रति निष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा मौलिक कर्तव्यों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त विभिन्न दायित्व विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन जिम्मेदारियों के निर्वहन से नेतृत्व, सेवा-भाव, अनुशासन तथा निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, जो भविष्य में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सबसे पहले एक आदर्श विद्यार्थी बनना आवश्यक है। यदि हमारे जीवन में अनुशासन होगा, तभी हम दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और कभी हार न मानने का जज्बा ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह (राजा बगरोन) ने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों से ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर प्रबंधक सिस्टर सुधा, अभिभावकगण एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्या सिस्टर जान्सी ने आभार माना।