समाचार · मध्य प्रदेश
इंदिरा कॉलोनी में श्रावण मास में शिव दरबार में महिलाओं ने गाए भजन
INT News8 August 2026 at 06:34 am
केसली | नगर की हृदय स्थली इंदिरा कॉलोनी में शिव मंदिर और हनुमानजी का मंदिर है। यहां कॉलोनी के श्रद्धालु रोज सुबह से जल चढ़ाते पहंुचते हैं। भगवान देवादिदेव महादेव का पूजन करते हैं। अनंत बलवंत हनुमंत लालजी का भी पूजन करते हैं। कॉलोनी में शांतिपूर्ण माहौल रहता है, यहां सबसे ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाएं रहते हैं। शुक्रवार को भगवान शंकर के दरबार में महिलाओं ने ढोलक और मजीरा की ताल पर भजन गाए। सुबह महिलाओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया।