Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सर्पदंश से बालक की मौत

INT News8 August 2026 at 06:48 am

भिंड| असवार थाना के चौरई गांव में गुरुवार को एक जहरीले सर्प ने घर के पास खेल रहे एक 10 साल के बालक को डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चौरई गांव निवासी देवेंद्र रजक का 10 साल का बेटा दिलीप गुरुवार शाम 5:30 बजे के करीब अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इससे दिलीप बेहोश हो गया। परिजनों उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।