national · Odisha
Weather Tomorrow: 26 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश

Weather Tomorrow: रविवार (27 सितंबर) को घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार मौसम का हाल जरूर जान लें. IMD ने देश के कई हिस्सों में कल बारिश (Kal Ka Mausam) होने की संभावना जताई है. आईएडी के मुताबिक उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक बारिश की चेतावनी जारी की है. कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
डिप्रेशन के कारण हो रही बारिश?
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण अंदरूनी ओडिशा के ऊपर एक डिप्रेशन बना था. इसके साथ मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) भी मौजूद है. इन मौसम प्रणालियों के असर से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है.
?ref_src=twsrc%5Etfw">
27 सितंबर को कहां सबसे ज्यादा बारिश?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 26 सितंबर को जारी चेतावनी के मुताबिक, रविवार 27 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है. हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थिति गंभीर रह सकती है. दोनों जगह कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी देखकर ही निकलना बेहतर होगा.
दिल्ली-NCR में रविवार कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में भी रविवार को बारिश छुट्टी का मजा बिगाड़ सकती है. IMD ने 27 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.
UP में कहां भारी और बहुत भारी बारिश?
उत्तर प्रदेश में भी 27 सितंबर को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. IMD की ताजा चेतावनी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है. इसके साथ दोनों हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा है.
पंजाब में भी बरसेंगे बादल
पंजाब के लोगों को भी रविवार को बारिश के लिए तैयार रहना होगा. IMD ने 27 सितंबर के लिए पंजाब में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. हालांकि राजस्थान में स्थिति अलग है. पश्चिमी राजस्थान के लिए 27 सितंबर को कोई चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवा का खतरा है.
झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 27 सितंबर से बारिश हो सकती है. हालांकि पहले की अपेक्षा बारिश का दायरा थोड़ा सिमट सकता है. झारखंड में 26 से 27 सितंबर के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा चल सकती है और झोंकों की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
Also Read: Odisha Weather: डीप डिप्रेशन कमजोर पड़ा, लेकिन ओडिशा में बारिश का असर बरकरार; कई इलाकों में जलभराव-बाढ़ जैसे हालात