Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

VIDEO: कुर्ला हमले पर नितेश राणे का विवादित बयान- 'ये टाइम बम हैं, सांपों को दूध पिलाना बंद करें'

INT News22 November 2026 at 09:33 pm

राणे ने कहा कि इस तरह की विचारधारा बच्चों के दिमाग में भरी जाती है. उन्हें डॉक्टर और इंजीनियर बनाने के बजाय हिंदुओं के खिलाफ नफरत करना सिखाया जाता है. उन्होंने कहा, "मैं इन्हें नाबालिग नहीं कहूंगा, ये एक टाइम बम हैं." राणे ने कहा, सांपों को दूध पिलाना बंद करना चाहिए.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी विचारधारा की सरकार है. अगर कोई हिंदुओं को गलत नजर से देखेगा तो महाराष्ट्र पुलिस ऐसी कार्रवाई करेगी कि उसके पैर कांपने लगेंगे.

'लव जिहाद और लैंड जिहाद, गजवा-ए-हिंद का हिस्सा'

जनसांख्यिकीय बदलाव और वर्ष 2050 तक मुस्लिम आबादी बढ़ने से जुड़े सवाल पर राणे ने गजवा-ए-हिंद का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इसके तहत भारत सहित पूरी दुनिया को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है. उनके मुताबिक, लव जिहाद, लैंड जिहाद समेत अलग-अलग गतिविधियां इसी कथित एजेंडे का हिस्सा हैं.

राणे ने हिंदू समाज से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को अपने आसपास रहने वाले लोगों और मोहल्लों में हो रहे बदलावों पर नजर रखनी चाहिए. उन्होंने हिंदुओं से हिंदुओं को ही घर बेचने और हिंदू समाज को मजबूत करने की बात भी कही.

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के संत और प्रमुख लोग आबादी से जुड़े इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं और इसका कोई समाधान निकलेगा.

View on Instagram

मारपीट के आरोप में छह नाबालिग सुधार गृह भेजे गए

दरअसल, मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन उद्यान में एक युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में नाबालिगों का एक समूह युवक और युवती को घेरकर उन पर डंडों से हमला करता और लात-घूंसे मारता दिखाई दे रहा है.

इस मामले में पुलिस ने छह नाबालिगों को हिरासत में लिया था. सभी आरोपियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है. शनिवार को उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से चार दिसंबर तक के लिए सुधार गृह भेज दिया गया.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 118(1), 352 और 351(2) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.