Friday, 4 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक जिला बार एसोसिएशन का चुनाव:एक दिन में 13 नामांकन दाखिल, 5 सितंबर अंतिम दिन, 11 को होगा मतदान

INT News4 September 2026 at 09:57 am

रोहतक जिला बार एसोसिएशन में चुनावी बिगुल बज चुका है और चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही एक दिन में 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 5 सितंबर को नामांकन का अंतिम दिन है, जबकि 11 सितंबर को मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ARO सुरेंद्र लौरा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए पहले दिन दीपक भारद्वाज ने नामांकन भरा, जबकि उपप्रधान के लिए नरेंद्र कुमार रोहिला ने नामांकन दाखिल किया है। 41 लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। महासचिव पद के लिए करण सिंह नारंग, संयुक्त सचिव पद के लिए अभी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। कांग्रेस व भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

जिला बार एसोसिएशन की राजनीति भले ही किसी पार्टी के सहारे न चलती हो, लेकिन पार्टियों के समर्थित उम्मीदवार जरूर मैदान में होते हैं। कांग्रेस की बात करें तो लोकेंद्र सिंह फौगाट 8 बार प्रधान रह चुके है, जबकि भाजपा समर्थित में वर्तमान प्रधान दीपक हुड्डा को माना जा रहा है। इस बार भी दोनों पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा। प्रधान पद के उम्मीदवार का लाइसेंस करवाया था सस्पेंड

2025 में पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण व वर्तमान प्रधान दीपक हुड्डा के बीच मुकाबला था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान से पहले अरविंद श्योराण का लाइसेंस सस्पेंड हो गया, जिसके बाद दूसरे उम्मीदवार दीपक हुड्डा को प्रधान घोषित कर दिया गया। निष्पक्ष चुनाव करवाने का पूरा प्रयास

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश पूनिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन कमेटी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि बोगस मतदान करने या करवाने का प्रयास करने वाले किसी भी अधिवक्ता अथवा उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।