समाचार · हरियाणा
भिवानी से किशोरी लापता:रात को बिना बताए चली गई, 8 बहन-भाईयों में चौथे नंबर की, 6 साल से परिवार के साथ रह रही भिवानी
भिवानी से एक किशोरी लापता होने का मामला सामने आया है। जो रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब परिवार को इसका पता लगा तो उसने तलाश आरंभ कर दी और मामले की शिकायत पुलिस को देकर तलाश करने की गुहार लगाई। जो परिवार के साथ करीब 6 साल से भिवानी रह रही थी और 8 बहन-भाईयों में चौथे नंबर की थी। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने भिवानी की पुलिस चौकी खरक कलां में शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वह पिछले करीब 6 सालों से अपने परिवार सहित भिवानी के नजदीकी एक गांव में रहता है। वह फिलहाल ईंट भट्ठे पर रह रहा है। उसको 8 बच्चे हैं। जिनमें से 5 लड़की व 3 लड़के हैं। 1 व 2 सितंबर की रात को उसकी चौथे नंबर की लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी उम्र करीब 15 साल थी। इसके बाद उसने अपनी बेटी की तलाश आरंभ कर दी। जिसके बारे में रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और बेटी को जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके किशोरी की तलाश आरंभ कर दी।