Friday, 4 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

रांची : डिज्नीलैंड के प्रारूप में सजेगा अरगोड़ा का दुर्गा पूजा पंडाल, 14 फीट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

INT News4 September 2026 at 09:52 am

Ranchi Durga Puja 2026 : रांची के अरगोड़ा दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति की ओर से इस वर्ष डिज्नीलैंड के प्रारूप में पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल 50 फोट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा होगा. पंडाल सफेद रंग का रहेगा, वहीं गुंबद नीले रंग का होगा. पंडाल के सभी हिस्सों में माता दुर्गा का झंडा लगाया जायेगा. पंडाल के बीच में भोले बाबा विराजेंगे. पंडाल के अंदर महलनुमा आकृति देखने को मिलेगी. वहीं, माता रानी के लिए बड़ा स्टेज बनाया जायेगा, जिस पर माता रानी की 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी. बंगाल के कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं.

जानिए इस बार की खास व्यवस्था

समिति की ओर से वर्ष 1967 से लगातार पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पंडाल निर्माण से लेकर आयोजन तक में करीब 30 लाख रुपये खर्च किये जायेगे. मूर्तिकार जगदीश चंद्र पाल की ओर से प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. अरगोड़ा चौक से लेकर मंदिर परिसर तक विद्युत साज-सज्जा की जायेगी. पंचमी से लेकर विजयादशमी तक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है, जो शाम छह बजे से देर रात तक चलेगा. वहीं, महाष्टमी के दिन भोग का वितरण किया जायेगा और नवमी को बुंदिया प्रसाद का वितरण होगा.

ये भी पढ़ें-  Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पदाधिकारियों के नाम

मुख्य सरक्षक पंकज साहू, अध्यक्ष प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, सचिव अजित साहू, राजेश साहू, वीरेंद्र साहू, भोला राम साहू, लख राज राम, कंचन साहू, पवन साहू धनु साहू, पंचानंद साहू, अवध साहू, मुनेश्वर साहू, रामस्वरूप साहू, रवि साहू, चंदन साहू, कार्तिक साहू, बबलू कश्यप, प्रिंस साहू, बृश साहू समेत अन्य सदस्य है.

ये भी पढ़ें-  बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना