समाचार · मध्य प्रदेश
डिंडौरी में खाद की बोरियों में अवैध शराब की तस्करी:नेशनल हाईवे पर पिकअप पलटने से भंडाफोड़; 1500 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वाहन पलटने से खाद की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 1500 लीटर अवैध शराब जब्त की है। विक्की ढाबे के पास पलटा पिकअप वाहन घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे विक्की ढाबे के पास हुई। वाहन में फंसे आरोपी परवेज खान (निवासी हनुमान ताल, जबलपुर) को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। वाहन पलटने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया था। शहडोल से जबलपुर भेजी जा रही थी 1500 लीटर शराब थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि शहडोल से जबलपुर जा रहे वाहन (MP 20ZB 4257) में अवैध शराब होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस टीम को देखते ही चालक ने गाड़ी पलटा दी। तलाशी में खाद की बोरियों के अंदर विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई। पुलिस को चकमा देने के लिए मिटाए नंबर प्लेट के अंक शराब तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए पिकअप की नंबर प्लेट के कुछ अंकों को मिटा रखा था। जब्त शराब की मात्रा लगभग 1500 लीटर आंकी गई है, जिसे तस्करी के माध्यम से खपाने की तैयारी थी। गाड़ी मालिक और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही वाहन मालिक और तस्करी के खेल में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।