Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी में 941 मतदान केंद्रों की सूची जारी:7.97 लाख वोटरों के नाम दर्ज; 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे-आपत्तियां

INT News1 August 2026 at 11:32 am

भिवानी के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि एक जुलाई को आधार तिथि मानते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 31 जुलाई को कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो 30 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित अवधि के दौरान अपने नाम का पंजीकरण, संशोधन अथवा विलोपन संबंधी कार्य समय पर करवाने की अपील की। नागरिक मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 941 मतदान केंद्र डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 941 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इनमें लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 246 मतदान केंद्र, भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 227, तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 233 तथा बवानीखेड़ा (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 235 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले में 7 लाख 97 हजार 124 मतदाता जिले में कुल 7 लाख 97 हजार 124 मतदाता दर्ज किए हैं, जिनमें 4 लाख 23 हजार 709 पुरुष, 3 लाख 73 हजार 408 महिला तथा 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें से लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 95 हजार 34 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 3 हजार 263 पुरुष, 91 हजार 769 महिला तथा 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 905 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 3 हजार 827 पुरुष, 93 हजार 75 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 9 हजार 179 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 441 पुरुष, 97 हजार 737 महिला तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बवानीखेड़ा (अजा.) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 6 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार 178 पुरुष, 90 हजार 827 महिला तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता दर्ज हैं।