Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंडला एम्बुलेंस ऑक्सीजन मामले पर FIR की मांग:विधायक बोले- संचालक पर कार्रवाई हो; नेता प्रतिपक्ष ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

INT News1 August 2026 at 11:52 am

मंडला में 108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से 21 वर्षीय अजीत बरया की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने एम्बुलेंस संचालक पर एफआईआर की मांग की है, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा है। विधायक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एम्बुलेंस की जांच की मांग शुक्रवार को विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कलेक्टर से मुलाकात कर 'जय अम्बे एम्बुलेंस सर्विस' के संचालक पर मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने जिले की सभी एम्बुलेंसों की फिटनेस, ऑक्सीजन और उपकरणों की जांच कराने के साथ मृतक के परिवार को मुआवजा देने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने ऑक्सीजन की कमी से युवक की मौत को गंभीर मामला बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेकर तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। 108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से हुई थी युवक की मौत गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए जा रहे अजीत बरया की रास्ते में एम्बुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से मौत हो गई थी। परिजनों के आरोपों के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।