Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

'कुछ लातों के भूत होते हैं, बातों से नहीं मानते':शिवपुरी में भाजपा विधायक बोले- 99 गालियां सुनो, 100वीं पर डेंटिंग-पेंटिंग कर दो

INT News17 August 2026 at 08:50 pm

शिवपुरी के करैरा में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। रविवार को रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम में उन्होंने बयान दिया कि 99 गाली सुनना उसके बाद चेतावनी देना और सौ गाली होने पर डेंटिंग-पेंटिंग कर देना। विधायक ने कहा कि लोग कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो कभी लोधी को गालियां देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ब्रह्मांड हैं और पूरी गालियां हजम कर जाते हैं। वहीं, लोधी ब्रह्मांड नहीं हैं। लोधी तो एक छोटा सा सरोवर है, वह कितनी गालियां झेलेगा। कृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण दिया विधायक ने कहा कि वे सच्चाई के लिए लड़ते हैं। उन्होंने कहा आप कृष्णवंशी हो भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गालियां सुनी थीं। इसके बाद उसकी व्यवस्था कर दी थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह गालियां सुनते रहना और उनकी गिनती करते रहना। जैसे ही 99वीं गाली हो जाए, उसी समय चेतावनी दे देना कि 99 हो गई हैं, अब सौ नहीं होनी चाहिए। प्रीतम लोधी बोले- 100वीं गाली पर जवाब देना जरूरी विधायक ने आगे कहा कि गिनती 100 पर पहुंचने के बाद जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान के वंशज को रगड़कर ऐसी हालत करना, उसका स्वागत से ट्रीटमेंट करना और फिर डेंटिंग-पेंटिंग कर देना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग लातों के भूत होते हैं, जो बातों से नहीं मानते। ऐसे लोगों को उनकी भाषा में ही जवाब देना पड़ता है। करैरा के लोगों के साथ खड़े रहेंगे कार्यक्रम में प्रीतम लोधी ने करैरा के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि समाज को सुधारने का सबसे अच्छा माध्यम सेवा है। इसलिए सभी को लगातार सेवा कार्य करते रहना चाहिए। रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद इसकी चर्चा हो रही है।