समाचार · मध्य प्रदेश
ट्रॉली का टायर निकला, चलती बाइक से टकराया:दादी-पोते गिरे, पन्ना जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
पन्ना-अमानगंज रोड पर बाइक से जा रहे दादी और पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सामने से आ रही एक ट्रॉली का टायर अचानक निकलकर सीधे उनकी बाइक से टकराने की वजह से हुआ। दोनों को पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया है। तारा गांव का रहने वाला 18 साल का रवि करण (पिता दयाराम आदिवासी) अपनी दादी संजली बहू (पति लखन सिंह) को अमानगंज से दवा दिलाकर बाइक से गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में अचानक सामने से आ रही एक ट्रॉली का पहिया खुल गया और सीधे चलती बाइक में जा घुसा। अचानक हुए हादसे से गिरे दोनों, अस्पताल में भर्ती टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दादी और पोते दोनों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शुरुआती इलाज के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।