समाचार · उत्तर प्रदेश
मेरठ की मुस्कान को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड, आपत्तिजनक वीडियो और QR कोड ने मचाया हड़कंप

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड (नीला ड्रम केस) में आरोपी मुस्कान रस्तोगी को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा अनु खुद विवादों में घिर गई हैं. बताया जा रहा है कि रात के समय सोशल मीडिया पर लाइव आने के बाद उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया, जिसके चलते पुलिस विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया.
वीडियो में QR कोड लगाने का आरोप
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि उसमें QR कोड भी लगाया जाता था, जिसके जरिए लोगों से ऑनलाइन भुगतान करने और अन्य वीडियो देखने की अपील की जाती थी. हालांकि, इन दावों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
View on Instagram
SSP ने किया सस्पेंड, जांच के आदेश
मामले का संज्ञान लेते हुए मेरठ के एसएसपी ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि वायरल वीडियो वास्तव में महिला दरोगा से जुड़े हैं या नहीं और QR कोड के जरिए किसी तरह का आर्थिक लेनदेन हुआ था या नहीं.
ये भी पढ़ें: होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड संग रंगे हाथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने मचाया जमकर हंगामा; वीडियो वायरल