Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अनूपपुर में पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे 7 मवेशी पकड़े:ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस को दो तस्करों के नाम बताए

INT News17 August 2026 at 09:43 pm

अनूपपुर की भालूमाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार शाम नाकाबंदी करके मवेशियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा, जिसमें बहुत बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर लादे गए 7 मवेशी मिले। इनमें 6 भैंस और 1 पड़वा शामिल है। भालूमाड़ा जमुना रोड पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, तभी पिकअप (क्रमांक यूपी 12 सीटी 8733) को रोका गया। गाड़ी में बहुत कम जगह में जानवरों को भर रखा था, उनके पैर रस्सियों से बंधे हुए थे और खाने-पीने का कोई इंतज़ाम नहीं था। पुलिस ने मवेशियों को छुड़ाकर कोतमा के काजीहाउस भिजवा दिया है। जब्त किए गए जानवरों और पिकअप की कुल कीमत लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। ड्राइवर पकड़ाया, दो साथियों के कहने पर कर रहा था तस्करी पुलिस ने मौके से गाड़ी चला रहे 21 साल के करण केवट (निवासी कोतमा) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्तहीव (मेरठ, यूपी) और नंदू (टांकी, अनूपपुर) के कहने पर इन जानवरों को ले जा रहा था। तस्करी में शामिल लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने ड्राइवर करण केवट, मुस्तहीव और नंदू के खिलाफ पशु क्रूरता और पशु परिरक्षण कानून की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस धंधे में शामिल बाकी लोगों का पता लगाने में जुटी है।