Friday, 10 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन:देवकीनंदन ठाकुर ने दिया भक्ति, सेवा और अच्छे कर्मों का संदेश 'नो तिलक, नो एंट्री' नियम का श्रद्धालुओं ने किया पालन

INT News10 July 2026 at 09:55 pm

रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पूज्य देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर "नो तिलक, नो एंट्री" का नियम रखा गया है। सभी श्रद्धालु तिलक लगाकर पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में नजर आया। महाराज ने कहा कि जीवन में पद और सम्मान से बड़ी चीज सेवा है। उन्होंने ध्रुव और राजा बलि की कथा सुनाकर बताया कि भगवान की भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती। अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल मिलता है, जबकि बुरे कर्मों का परिणाम भी जरूर मिलता है। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन जीने की सही राह दिखाती है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सही सोच आती है। उन्होंने कहा कि लोग मनोरंजन के लिए समय निकाल लेते हैं, लेकिन भगवान की कथा के लिए अक्सर देर से पहुंचते हैं। यदि लोग नियमित रूप से कथा और सत्संग से जुड़ें, तो उनका जीवन सुख, शांति और आनंद से भर सकता है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 8 से 14 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में हो रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा।