Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पटियाला राजिंदरा अस्पताल में भाजपा नेताओं-पुलिस में बहस:मोहनजीत सिंह से मिलने पर विवाद, एसपी सिटी ने समझाकर मामला शांत कराया

INT News6 September 2026 at 08:31 pm

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रविवार को भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई। मामला अस्पताल में भर्ती मोहनजीत सिंह शेरो से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं को इमरजेंसी वार्ड में जाने से रोकने को लेकर गरमा गया। जानकारी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा के नेता अनुज खोसला ने इमरजेंसी वार्ड में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया और इमरजेंसी वार्ड का गेट बंद कर दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं से बातचीत कर स्थिति शांत करने की कोशिश की। एसपी सिटी ने कहा कि इमरजेंसी में अन्य मरीज भी भर्ती हैं और उनकी सुविधा व इलाज का ध्यान रखना जरूरी है। पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पुलिस कर्मचारियों को भी बाहर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीज के उपचार में किसी तरह की बाधा न आए। एसपी सिटी ने भाजपा नेताओं से अस्पताल परिसर को राजनीतिक गतिविधियों का मंच नहीं बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने मामले को राजनीतिक रंग देने के बजाय अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की परेशानी को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। पुलिस की सख्ती और समझाइश के बाद भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच चल रही बहस शांत हो गई। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मोहनजीत सिंह शेरो का इलाज जारी है।