Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2 लाख की ठगी,पिता-पुत्र पर FIR:तेलीबांधा थाने में दर्ज हुआ चौथा मामला, कृष्णा-प्रणव पहले से जेल में

INT News6 September 2026 at 08:27 pm

बलौदाबाजार में भाजपा से निष्कासित पूर्व महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ बीज निगम में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रुपए लेने के आरोप में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, यह पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज चौथा मामला है। तेलीबांधा थाना प्रभारी SI पीयूष बघेल के मुताबिक, बीज निगम के महाप्रबंधक विनोद कुमार वर्मा की शिकायत पर पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि कसडोल निवासी हेमंत साहू को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र दिया गया था। डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर 2 लाख लेने का आरोप पुलिस के अनुसार, नियुक्ति के बदले हेमंत साहू से 2 लाख रुपए लिए गए थे। पूछताछ में हेमंत ने कृष्णा अवस्थी का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र की भूमिका की जांच शुरू की। पहले से जेल में बंद हैं दोनों कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी के खिलाफ इससे पहले पलारी थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इसमें स्वास्थ्य केंद्र के RMA को फर्जी ट्रांसफर आदेश देने के नाम पर 1 लाख रुपए लेने का आरोप है। इस मामले में दोनों पहले से बलौदाबाजार जेल में बंद हैं। इसके अलावा बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में भी दोनों के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इनमें शराब भट्टी में नौकरी लगाने और जिला अस्पताल में 6 युवकों को वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप शामिल है। चार थानों में दर्ज हो चुके मामले SI पीयूष बघेल के अनुसार, अब तक पिता-पुत्र के खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें पलारी थाना में 1, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में 2 और तेलीबांधा थाना में 1 मामला शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर रुपए लेने का तरीका सामने आया है। आरोपी को नए मामले में रिमांड पर लेने की तैयारी पुलिस के अनुसार, कृष्णा अवस्थी (53) ग्राम रिसदा का निवासी है और पलारी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 347/2026 समेत अन्य धाराओं के मामले में पहले से जेल में है। तेलीबांधा पुलिस अब इस नए मामले में उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अन्य बेरोजगार युवाओं से ठगी की आशंका पुलिस को आशंका है कि पिता-पुत्र ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अन्य बेरोजगार युवाओं को भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगा हो सकता है। पुलिस अब पुराने दस्तावेज, लेनदेन और शिकायतों की जांच के साथ संभावित अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।