Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में साइबर ठगों ने 3 लोगों को ठगा:40 लाख रुपए हड़पे, व्यापारी के खातों से उड़ाए 33.75 लाख

INT News6 September 2026 at 08:28 pm

पलवल जिले में साइबर अपराधियों ने 3 अलग-अलग घटनाओं में करीब 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की सबसे बड़ी घटना पलवल की तुहिराम कॉलोनी निवासी खाद-बीज व्यापारी चंद्र प्रकाश के साथ हुई। उन्हें वॉट्सएप पर अडानी गैस कनेक्शन चालू रखने के नाम पर एक संदिग्ध ऐप लिंक भेजा गया। इसमें 10 रुपए का भुगतान करने को कहा गया था। 2 खातों से निकाले 33.75 लाख रुपए प्रक्रिया अधूरी रहने के अगले ही दिन व्यापारी के एक्सिस बैंक के 2 खातों से 13 किस्तों में कुल 33 लाख 75 हजार 426 रुपए निकाल लिए गए। ठगी का एहसास होने पर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की। एसआई विकास इस मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कोई ओटीपी या नेट बैंकिंग पासवर्ड शेयर नहीं किया था। रात में चार्जिंग पर लगाया मोबाइल, सुबह 3.74 लाख मिले गायब दूसरी घटना गांव बहरौला निवासी संदीप के साथ हुई। वे रात में अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो गए थे। सुबह उठने पर उनके फोन में कई अनधिकृत ओटीपी आए मिले। उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 3 लाख 73 हजार 999 रुपए गायब हो चुके थे। इस मामले की जांच पीएसआई प्रदीप को सौंपी गई है। खाते से कटे 1.70 लाख रुपए तीसरे मामले में आदर्श कॉलोनी निवासी आरती रानी फर्जी कस्टमर केयर का शिकार बनीं। उन्होंने अपने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए गूगल से मिले एक नंबर पर कॉल किया। इसके तुरंत बाद, बिना कोई ओटीपी शेयर किए, उनके कार्ड से 1 लाख 70 हजार 468 रुपये की अवैध कटौती हो गई। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। पुलिस ने कहा है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और न ही इंटरनेट पर मिले अनधिकृत कस्टमर केयर नंबरों पर भरोसा करें।साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।