Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जिले से रूठा मानसून:छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में बारिश पर ब्रेक: किसानों की बढ़ी चिंता, 16 जुलाई से फिर एक्टिव हो सकता है मानसून

INT News14 July 2026 at 08:36 am

प्रदेश के साथ-साथ छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में पिछले पांच दिनों से झमाझम बारिश का दौर थम गया है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। लगातार बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं जिले के अधिकांश जलस्रोत भी अब तक पर्याप्त रूप से नहीं भर पाए हैं। 30% तक घटी बारिश की बढ़त बारिश थमने का असर जिले के आंकड़ों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले तक सामान्य से करीब 30 फीसदी अधिक दर्ज की जा रही बारिश की बढ़त अब तेजी से कम हो गई है। लगातार सूखे जैसे हालात बनने से खेती और जलापूर्ति दोनों को लेकर चिंता बढ़ रही है। जलस्रोत अब भी पूरी तरह नहीं भरे बारिश में आई कमी के कारण दोनों जिलों के कई तालाब, बांध और अन्य जलस्रोत अभी भी क्षमता के अनुरूप नहीं भर सके हैं। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं होती है तो इसका असर सिंचाई और पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। 16 जुलाई से राहत की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में नया मानसूनी सिस्टम बनने की संभावना है। सिस्टम सक्रिय होने पर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यदि यह सिस्टम मजबूत हुआ तो कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।