entertainment
'दिल चाहता है' के टाइटल ट्रैक के बने थे 21 मिक्स, फिर भी फाइनल में रखा गया रफ ट्रैक: शंकर महादेवन
INT News25 September 2026 at 10:27 pm

मुंबई, 25 सितंबर। संगीतकार शंकर महादेवन ने मशहूर फिल्म 'दिल चाहता है' के टाइटल ट्रैक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने साथी संगीतकार एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा और साउंड इंजीनियर विजय बेनेगल (बेनी) के साथ मिलकर इस गाने के 21 वर्जन तैयार किए थे।