समाचार · मध्य प्रदेश
दमोह; सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:SDERF, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रहे तैनात; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दमोह में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार सुबह 4 बजे तक शांतिपूर्ण पूरा हुआ। लगातार बारिश के कारण प्रतिमाएं देर से निकलीं। बस स्टैंड की गणेश प्रतिमा आखिर में विसर्जित हुई। विसर्जन शुक्रवार शाम शुरू हुआ। प्रतिमाएं घंटाघर से होते हुए फुटेरा, बेलाताल और पुरेना तालाब पहुंचीं, जहां प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं की थीं। फुटेरा तालाब पर पुलिस, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार समेत कई अधिकारी थे। यहां नाव से विसर्जन कुछ देर रुका, विवाद के कारण। पुलिस-प्रशासन ने समझाकर मामला शांत कराया, फिर विसर्जन शुरू हुआ। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 600 प्रतिमाओं को विजर्सन सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि फुटेरा तालाब पर सबसे ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। यहां अलग-अलग घाट और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम थे। एसडीआरएफ, नगर पालिका, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। करीब 100 से ज्यादा बड़ी और 500 छोटी प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। ट्राली सिस्टम और क्रेन के माध्यम से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। इसके अलावा घाट पर नाव की व्यवस्था भी की गई थी। जिसमें छोटी प्रतिमाओं को रखकर तालाब में विसर्जन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से यह विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
घंटाघर पर चल समारोह का आयोजन भी किया गया था। जिसमें अखाड़े के कलाकारों के द्वारा कई प्रकार के कर्तव्य दिखाए गए। इसके अलावा सबसे अच्छी झांकी रखने वाली समितियो का सम्मान भी घंटाघर पर किया गया।