समाचार · उत्तर प्रदेश
लखनऊ के होटल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संग पकड़े गए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पति ने बुलाई पुलिस, VIDEO वायरल

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कॉन्टिनेंटल होटल में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर की मौजूदगी का मामला सामने आया है. महिला के पति की सूचना पर पुलिस होटल पहुंची और दोनों से पूछताछ की. मामले का वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
होटल के कमरे में दोनों को देखकर पति ने बुलाई पुलिस
मामला गोमतीनगर के कॉन्टिनेंटल होटल का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति होटल पहुंचा. वहां उसने अधिशासी अभियंता उदय प्रताप और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को एक कमरे में देखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस पहुंची तो होटल में हुआ हंगामा
सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस होटल पहुंची. पुलिस ने अधिशासी अभियंता और महिला से पूछताछ की. इस दौरान होटल में हंगामे की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.
बांदा में साथ काम करते थे अधिशासी अभियंता और महिला
सूत्रों के अनुसार, महिला पहले बांदा में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कही जा रही है. बाद में उदय प्रताप का ट्रांसफर गोंडा हो गया.
महिला को लखनऊ बुलाने का आरोप
बताया जा रहा है कि उदय प्रताप ने महिला को लखनऊ बुलाया था. इसके बाद वह खुद गोंडा से लखनऊ पहुंचे. दोनों कॉन्टिनेंटल होटल में मौजूद थे. इसी दौरान महिला के पति को इसकी जानकारी हुई और वह होटल पहुंच गया.
वायरल वीडियो पर अधिशासी अभियंता ने दी सफाई
अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है. उनका कहना है कि बांदा में तैनाती के दौरान लखनऊ में उनका एक प्रेजेंटेशन था. उसमें मदद के लिए वह अपनी कंप्यूटर ऑपरेटर को साथ लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है. उनके मुताबिक, वीडियो में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.
Must Read- सीएम योगी को लोगों ने खून से लिखी चिट्ठी, फरियाद नहीं सुनी तो दी आंदोलन की चेतावनी!