Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों के मौत की सूचना

INT News14 August 2026 at 09:31 am

सतगावां (कोडरमा): सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर धार्मिक यात्राओं पर निकलते हैं. इसी क्रम में देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी एक बस सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक बस ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर है जबकि हादसे में कई लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

हादसे के बाद मची लोगों की चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी भीषण थी, हादसे के बाद बस में सवार कई कांवरियों को अंदर फंसे होने की भी खबर है घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई. वहीं इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है.

इस हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है. हालांकि अबतक घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव राहत टीम बस में फंसे कांवरियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़कर 3 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले भागे चोर