Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बंद-फाटक के नीचे से ट्रैक पार करना पड़ा भारी:अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति; सिर-कुचला, पैर-कटा, मौके पर हुई मौत

INT News14 August 2026 at 09:41 am

अमृतसर में रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उसके नीचे से साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। डीएमयू यात्री ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 से 45 साल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया है। साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से टक्कर जानकारी के मुताबिक,वीरवार देर शाम डीएमयू यात्री ट्रेन रेलवे फाटक से गुजर रही थी। इस दौरान फाटक बंद था। इसी बीच एक व्यक्ति साइकिल समेत बंद फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसका एक पैर पूरी तरह कट गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। उसके पास से एक साइकिल बरामद हुई है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज, फोटो या अन्य जानकारी नहीं मिली है। 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा शव पुलिस की ओर से मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और करीब 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया जाएगा। अगर इस अवधि में भी मृतक की पहचान नहीं हो पाती तो पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी रविंदर पाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। बंद फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करना बेहद खतरनाक है और इससे जान भी जा सकती है।