समाचार · उत्तराखंड
सनातन को बांटने की साजिश; खरगे के मंच में शुद्धिकरण पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग तेज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान में शुद्धीकरण के लिए हवन-पूजन के मुद़्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच संग्राम शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस विषय को दलित अपमान से जोड़ा तो भाजपा ने कांग्रेस पर समाज के बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि शुद्धीकरण से भाजपा को कोई सरोकार ही नहीं था। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है।मंच का शुद्धीकरण भाजपा की संकीर्ण सोच: कांग्रेसनेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह शुद्धीकरण भाजपा की उस संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का प्रदर्शन है, जो आज भी गरीबों, दलितों, पीड़ितों से नफरत करती है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं देश के गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों का अपमान है।मीडिया को जारी बयान में आर्य ने कहा कि उत्तराखंड सामाजिक समरसता, भाईचारे और लोकतांत्रिक चेतना की भूमि है। हल्द्वानी जैसे शहर में ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को यह समझना चाहिए कि समाज को जोड़ने का समय है, जाति और ऊंच-नीच की दीवारें खड़ी करने का नहीं।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह घटना सभी को शर्मसार करती है। भाजपा की समाज विरोधी सोच का का विरेाध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सभी अनुसूचित भाइयों-बहनों से कहना चाहते हैं कि सभी ने भाजपा के मन में छिपी नफरत देख ली है। ये अपमान है और इसका समर्थन नहीं होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज 21वीं सदी में जब इंसान अंतरिक्ष में दूसरी दुनिया बसाने की कल्पना कर रहा है। कुछ लोग आज भी जातिवादी और तथाकथित घृणित संकीर्ण मनोवृत्ति से उबर नहीं पा रहे हैं।कांग्रेस आज प्रदेशभर में निकालेगी पैदल मार्चहल्द्वानी। कांग्रेस ने शुक्रवार शाम छह बजे प्रदेशभर में पैदल मार्च का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि यशपाल आर्य शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनके साथ अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधियों की बैठक प्रस्तावित है। इसमें कानूनी कार्रवाई पर भी चर्चा होगी।आयोजकों का दावा, धार्मिक आस्था से हुआ यज्ञश्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्य गिरीश पांडे ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि रैली के बाद मैदान में गंदगी थी। सफाई के बाद धार्मिक आस्था के तहत गंगाजल का छिड़काव कर यज्ञ कराया गया। उन्होंने दावा किया कि इसमें अनुसूचित वर्ग के लोग भी शामिल हुए और हवन में आहुति दी। उनका कहना है कि यज्ञ किसी जाति, धर्म या व्यक्ति के विरोध में नहीं था।कांग्रेस सनातन को बांटने की साजिश कर रही: भाजपाकेंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा ऐसी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। मामले को जातिवाद से जोड़ना कांग्रेस का भ्रामक और राजनीतिक रूप से प्रेरित नैरेटिव है। देश को बांट चुकी कांग्रेस समाज और सनातन को बांटने का काम कर रही है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य कहा कहना है कि आरोप देवभूमि को बांटने वाली राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस ने अपनी फ्लॉप रैली, धर्म विशेष के नारों से हो रही फजीहत से ध्यान भटकाने के लिए यह प्रपंच किया है। शुद्धीकरण करने वाली संस्था से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।