Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

यमुनानगर में महिला की ट्रेन के नीचे आने से मौत:पोती की शादी की शॉपिंग के लिए बेटी-दामाद संग अंबाला जा रही थी

INT News9 August 2026 at 01:44 pm

यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। रविवार सुबह वह अपनी पोती की शादी के लिए कपड़े खरीदने अंबाला कैंट जा रही थीं। महिला बेटी और दामाद के साथ स्टेशन पहुंची थी। बेटी के ट्रेन में चढ़ने के बाद वह भी सवार होने लगी, लेकिन इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत अस्तपाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान परमजीत कौर (56) निवासी आनंद कॉलोनी, ओल्ड हमीदा के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी। अचनाक झटका लगने से बिगड़ा संतुलन बताया जा रहा है कि नवंबर में परिवार में उसकी पोती की शादी होनी थी। इसी शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने परमजीत कौर अपनी बेटी और दामाद जगतार सिंह के साथ अंबाला कैंट जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। महिला के दामाद जगतार सिंह ने बताया कि सुबह वह अपनी पत्नी व सास के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर आई। पत्नी ट्रेन में चढ़ गई, इसके बाद जब सास ट्रेन में सवार होने लगी तो अचानक ट्रेन चल पड़ी। अचानक झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे जा गिर गईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों की मां थीं परमजीत कौर हादसे की सूचना मिलते ही परमजीत कौर का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। परिवार के लोगों के अनुसार परमजीत कौर तीन बच्चों की मां थी, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। नवंबर में पोती की शादी होने के कारण परिवार में खुशी का माहौल था और शादी की खरीदारी शुरू की जा रही थीं। इसके लिए ही अंबाला कपड़े खरीदने जा रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।