समाचार · मध्य प्रदेश
मैहर में 17 वर्षीय नाबालिग को सांप ने काटा:घर में बैठी थी, सिविल अस्पताल में इलाज जारी, किशोरी बोली- काला सांप था
मैहर जिले में सर्पदंश का एक मामला सामने आया है। रविवार सुबह घर में बैठी एक 17 वर्षीय नाबालिग को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल मैहर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना अमदरी रामपुर पठार, जिला सतना की निवासी सीता बाई गोंड (17 वर्ष) के साथ हुई। वह रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में बैठी थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। परिजनों ने बताया कि सांप काले रंग का था। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन बिना देर किए किशोरी को सिविल अस्पताल मैहर ले गए। वहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। फिलहाल, किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है। परिजनों ने बताया कि सांप के काटने के बाद किशोरी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, ताकि समय पर उपचार मिल सके। इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को भी दी गई है।