समाचार · मध्य प्रदेश
शादी से इनकार पर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या:गुमराह करने बोला- फांसी लगाई, पोस्टमॉर्टम में खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट में शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आकाश बाघमारे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से बाइक, मोबाइल और रस्सी जब्त की है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने रविवार को मामले की जानकारी दी। दो साल से था प्रेम संबंध पुलिस के मुताबिक, बालाघाट के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली साक्षी डोहरे और आकाश के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। साक्षी रामपायली थाना क्षेत्र के लिंगमारा की रहने वाली थी, जबकि आकाश तिरोड़ी थाना क्षेत्र के गोरेघाट का निवासी है। शव के पास ही बैठा रहा आरोपी
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि 29 अक्टूबर को आकाश, साक्षी को घुमाने के बहाने रामपायली के बोदलकसा जंगल ले गया। पुलिस के अनुसार, साक्षी के शादी से इंकार करने पर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव के पास बैठा रहा। पुलिस को बताई झूठी कहानी
पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। आकाश ने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए गया था। लौटने पर साक्षी फांसी पर लटकी मिली और उसने उसे बचाने के लिए नीचे उतारा। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पूछताछ में आकाश ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।