national
नालासोपारा की हाउसिंग सोसायटी ने सौर ऊर्जा से दिखाई बचत की राह, बिजली बिल में करीब 90 प्रतिशत तक की कमी
INT News1 November 2026 at 09:01 pm

नालासोपारा (महाराष्ट्र), 1 नवंबर। बढ़ती बिजली दरों के बीच नालासोपारा ईस्ट स्थित सरस्वती हाइट्स हाउसिंग सोसायटी ने सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च में बड़ी बचत का दावा किया है। सोसायटी ने अपनी बिल्डिंग में 25 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया है, जिसके बाद मासिक बिजली बिल में करीब 90 प्रतिशत तक कमी आने की बात कही जा रही है।