national · दिल्ली
इंडिया ब्लॉक की रैली रही ऐतिहासिक, मोदी सरकार के खिलाफ दिखा जनता का गुस्सा : कांग्रेस
INT News1 November 2026 at 09:12 pm

नई दिल्ली, 1 नवंबर। इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में हुई मेगा रैली को कांग्रेस ने ऐतिहासिक और बड़ी सफलता बताया है। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि रैली से यह संदेश गया कि लोकतंत्र की लड़ाई में विपक्ष एकजुट है। कांग्रेस नेता मधु गौड़ यास्की ने कहा कि यह दर्शाता है कि लोग वोट चोरी और सरकार के शासन से तंग आ चुके हैं।