national · गुजरात
गुजरात सरकार 143 कैदियों को दीपावली पर 15 दिन की पैरोल दी, इनमें 40 महिलाएं भी शामिल
INT News1 November 2026 at 09:50 pm

गांधीनगर, 1 नवंबर। गुजरात में कुल 143 कैदियों को दीपावली अपने परिवारों के साथ मनाने के लिए 6 नवंबर से 15 दिनों की पैरोल दी जाएगी। राज्य सरकार ने यह वार्षिक सुविधा 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 103 पुरुष कैदियों और 40 महिला कैदियों को दी है।