national
बेंगलुरु को बुलेट ट्रेन की मिलेगी सौगात, हैदराबाद-चेन्नई से जुड़ेगा कॉरिडोर, वंदे भारत भी चलेगी : अश्विनी वैष्णव
INT News1 November 2026 at 09:19 pm

बेंगलुरु, 1 नवंबर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को घोषणा की कि प्रस्तावित 'साउथ बुलेट ट्रेन कॉरिडोर' बेंगलुरु को हैदराबाद, अमरावती और चेन्नई से जोड़ेगा। इसके साथ ही, विद्युतीकरण और टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद, आने वाले हफ्तों में बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।