national
'वोट चोरी के खिलाफ जनता सड़कों पर है', रामलीला रैली को विपक्ष ने बताया ऐतिहासिक
INT News1 November 2026 at 09:35 pm

नई दिल्ली, 1 नवंबर। रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आयोजित रैली को इंडिया ब्लॉक ने सफल बताया है। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और काजी मुहम्मद निजामुद्दीन, सीपीआई (एम) नेता एमए बेबी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रैली के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।