Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

झारखंड: गम्हरिया थाने में दुष्कर्म के विरोध में भाजपा का झारखंड के कई जिलों में प्रदर्शन

INT News1 November 2026 at 09:44 pm

रांची, 1 नवंबर। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म के विरोध में रविवार को भाजपा ने झारखंड के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने घटना को महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।