world
एच-1बी और ग्रीन कार्ड विवाद: माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने नकारे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आरोप
INT News16 October 2026 at 01:47 pm

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर। एच-1बी वीजा कार्यक्रम के गलत इस्तेमाल के आरोपों का माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने खंडन किया। ये आरोप अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से कंपनी पर लगाए थे। स्मिथ ने चेतावनी दी कि अगर कुशल विदेशी पेशेवरों के लिए ग्रीन कार्ड का रास्ता रोका गया तो इससे अमेरिका का तकनीकी क्षेत्र लंबे समय तक प्रभावित हो सकता है।