national
CJP को मिला ध्रुव राठी का साथ, 8 अक्टूबर को बैंगलुरु के फ्रीडम पार्क प्रदर्शन में होंगे शामिल

Dhruv Rathi : फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी पहली बार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को सपोर्ट करने भारत आने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पब्लिश कर जानकारी दी कि 8 अक्टूबर को बैंगलोर में वह CJP को समर्थन देने आ रहे हैं.
View on Instagram
कॉकरोच जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों के द्वारा स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के शिवाजी पार्क से इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी.
किनकी रहेगी मौजूदगी?
आंदोलन के समर्थक और अभिनेता प्रकाश राज ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि ध्रुव राठी के अलावा और किन नेताओं की मौजूदगी रहने वाली है. 8 अक्टूबर को प्रोटेस्ट में छात्र नेता आइशी घोष, ऑल इंडिया स्टू़डेंट यूनियन की नेता नेहा बोरा के साथ SIR पीड़ित लोग भी मौजूद रहेंगे.
चप्पल प्रदर्शन का ऐलान
8 अक्टूबर को पीपुल्स ट्रिब्यूनल के बाद CJP महिला पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी. आशुतोष रंका ने अपने एक्स अकाउंट पर इस प्रदर्शन से जुड़े पोस्टर भी शेयर किए हैं. इनमें हाथों में चप्पल और सैंडल उठाए हुए लोग नजर आ रहे हैं.
पोस्टर में महिलाओं की सुरक्षा, स्वतंत्रता और आजादी से जुड़े संदेश दिए गए हैं. इसमें लिखा है कि महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए, पाबंदी नहीं. महिलाओं को स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, शर्तें नहीं. महिलाओं को आजादी से जीने देने की बात भी पोस्टर में कही गई है.
पोस्टर के अंत में लिखा है, ‘जब तक सब स्वतंत्र नहीं हैं, तब तक कोई भी स्वतंत्र नहीं है.’
ध्रुव राठी का लोकसभा चुनाव के दौरान असर
2024 को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में चलाए कैंपेन के बाद ध्रुव राठी का असर देखने को मिला था. राठी ने चुनावी मुद्दों पर कई एनलिसिस वीडियो बनाए थे. उन्होंने लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का भी काम किया था. ऐसे में उनका आंदोलन को समर्थन देने भारत आना CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट को धार मिलने की तरह देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Watch Video: प्रियंका को हटाने पहुंची पुलिस तो ढाल बने राहुल गांधी, भिड़ंत का वीडियो वायरल