Thursday, 8 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश:ताले-शटर तोड़ा, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे; मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

INT News8 October 2026 at 02:13 am

रायपुर के चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रात के समय सेंधमारी की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के ताले और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी ने शाखा प्रबंधक के केबिन, चेकबुक ड्रॉप बॉक्स, टेबल की दराज और कंप्यूटर मॉनिटर को नुकसान पहुंचाया। कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम का लॉक भी क्षतिग्रस्त मिला है। बैंक प्रबंधन ने आमानाका थाने में शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला बैंक शाखा प्रबंधक गणेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को रोजाना का काम पूरा करने के बाद शाम करीब 7 बजे शाखा बंद कर दी गई थी। अगले दिन 6 अक्टूबर को सुबह करीब 9.30 बजे कर्मचारी दानिश खान बैंक खोलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रमुख के केबिन के प्रवेश द्वार पर लगे ताले टूटे हुए और शटर क्षतिग्रस्त हालत में देखा। कर्मचारी ने तत्काल शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने बैंक परिसर का निरीक्षण किया तो खिड़की का कांच टूटा मिला। इससे आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़ने के बाद खिड़की का कांच तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। स्ट्रांग रूम का लॉक भी तोड़ने का प्रयास निरीक्षण के दौरान चेकबुक ड्रॉप बॉक्स और टेबल की दराज क्षतिग्रस्त व खुली मिली। बैंक में लगे कंप्यूटर स्क्रीन और मॉनिटर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। आरोपियों ने कैश वॉल्ट/स्ट्रांग रूम के लॉक को तोड़ने की कोशिश की। बैंक प्रबंधन के मुताबिक शाखा में रखी नकदी, दस्तावेज, अभिलेख और अन्य संपत्तियों का विस्तृत आकलन अभी किया जाना बाकी है। बैंक मैनेजर ने अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।