Monday, 20 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तराखंड

पंजाब सरकार ने 'तीर्थ यात्रा' योजना का किया विस्तार, अगस्त से शुरू होंगे तीन नए धार्मिक रूट

INT News19 July 2026 at 11:36 pm

होशियारपुर, 19 जुलाई। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में राज्य सरकार की मुफ्त 'तीर्थ यात्रा' योजना के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए तीन नए धार्मिक रूट शुरू किए जाएंगे, जिनमें खाटू श्याम जी-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन शामिल हैं।