Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कोरबा में रील और व्यूज के लिए बोलेरो से स्टंट,VIDEO:कार में सवार युवकों ने हाथ में शराब की बोतल लेकर घुमाई कार;पुलिस ने पकड़ा

INT News10 August 2026 at 03:30 pm

छत्तीसगढ़ के कोरबा के हेलीपैड में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवक ने बोलेरो से खतरनाक स्टंट किया। चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर युवक स्टंट करता नजर आया। उसके हाथ में शराब की बोतल भी थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वीडियो और सबूतों के आधार पर पुलिस ने चालक राहुल पटेल की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो को भी जब्त किया गया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे रील बनाने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला बीते दिनों कुछ युवक बोलेरो वाहन (CG 12 BK 5855) में सवार होकर यहां पहुंचे थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन चलते समय एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है और उसके हाथ में शराब की बोतल भी है। इस स्टंटबाजी के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस ने चालक की पहचान कर पकड़ा युवकों ने रील बनाने के बाद खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने सबूतों और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में बोलेरो चालक राहुल पटेल की पहचान हुई। वह राकेश पटेल का बेटा है और सुभाष ब्लॉक शॉपिंग सेंटर के पीछे रहता है। व्यूज के लिए कर रहे थे स्टंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। स्टंट में इस्तेमाल बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे रील बनाने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हेलीपैड क्षेत्र में पहले भी युवक इस तरह स्टंट करते हुए रील बना चुके हैं। खुले मैदान और कम आवाजाही के कारण युवक यहां वाहन लेकर पहुंचते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।